औरैया
औरैया जनपद के बिधूना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल कोर्ट बिधूना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल कोर्ट बिधूना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुडिशियल मजिस्ट्रेट कुशाग्र मिश्रा ने पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सभी से प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशाग्र मिश्रा ने पर्यावरण संतुलनबनाए रखने में पेड़ों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर न्यायालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में अरुण भदौरिया, कृष्ण कांत दुबे, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, रजनी शाक्य, प्राची भदौरिया, सुनील चौहान, प्रशांत सेंगर, सपना चौहान, अनुपमा सेंगर, शिवनारायन यादव, गौरव कुमार और पेशगार अतीक अहमद सहित कई लोग सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी न्यायिक कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखरेख करने और उन्हें जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













