सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा घंटाघर चौक पर एक विशेष सेवा अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा घंटाघर चौक पर एक विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के लिए मीठे जल के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। चिलचिलाती धूप में आयोजित इस सेवा कार्य का बड़ी संख्या में आम लोगों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और नगर विधायक राजीव गुंबर उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्तर प्रदेश की निरंतर प्रगति की सामूहिक कामना की।
संबोधन के दौरान महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं, नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए समाज के प्रति जनसेवा को और अधिक गति देने का संकल्प दोहराया।
इस सेवा अभियान में वरिष्ठ नेता विजय माहेश्वरी, महामंत्री सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, योग चुग, गोपाल मेहंदीरत्ता, हन्नी वर्मा, जसवीर मोगा, राजकुमार कार्ड, रविंद्र शर्मा, विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, राधेश्याम रोहिल्ला, दीपक मलिक, पुनीत धीर और तुषार सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026













