विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का आह्वान

लखनऊ

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने लखनऊ में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के साथ पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने लखनऊ में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के साथ पौधारोपण अभियान का नेतृत्व किया। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में शिक्षकों और शिक्षामित्रों द्वारा संचालित उस व्यापक अभियान का हिस्सा था, जिसके माध्यम से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस अभियान के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के संकल्प को पुनः दोहराया गया। प्रतिभागियों ने बल दिया कि पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दीर्घकालिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरियाली और जैव विविधता हमारे जीवन को सुरक्षित बनाते हैं। बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन गंभीर चुनौती बन चुका है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की नहीं, बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए, जल का संरक्षण करे और प्लास्टिक का उपयोग कम करे, तो हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर धरती दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार यादव, प्रदेश सचिव आनंद सिंह, जिला प्रभारी मोहम्मद आसिफ, जिला अध्यक्ष हरिनाम सिंह, जिला संरक्षक बी.एल. यादव, यूटा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ हरक के अध्यक्ष कुलदीप पटेल और जूनियर शिक्षक संघ सिरौली गौसपुर के महामंत्री अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.