बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र स्थित वन खंडेश्वर महादेव मंदिर के नए महंत बने रामेश्वर गिरी।भक्तों ने किया स्वागत। आखिर किन परिस्थितियों में स्थानीय लोगों ने रामेश्वर गिरी को ने सौंपी ये जिम्मेदारी? पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में रामेश्वर गिरी महाराज को नया महंत नियुक्त किया गया है। नगरवासियों और संत समाज ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। यह नियुक्ति पूर्व महंत गीताराम गिरी बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद हुई है। गीताराम गिरी बाबा कुछ समय पहले 41 दिन की धूनी समाधि पर बैठे थे, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। महंत रामेश्वर गिरी महाराज संभल जिले के धनारी गांव, तहसील गन्नौर, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं। उनके गुरु का नाम गणपत गिरी महाराज जीहै। वह विश्व संत संगठन सोत समिति में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त हैं और श्री रामानंद आश्रम स्वरूपगढ़, टेकरी सूरसागर, जोधपुर से पंजीकृत हैं।वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में विधान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ बाबा रामेश्वर गिरी महाराज को विधिवत रूप से महंत नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी भक्तों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संत समाज और गांव के तमाम नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित लोगों में ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, श्री ओम गोस्वामी, नयावास ग्राम प्रधान रूपेंद्र लोधी, दिवाकर गोस्वामी, बबली शर्मा, तन्नू गुप्ता, विनोद कुमार यादव, हरिओम पाठक खेरिया, शिवम दत्त शर्मा, अर्जुन गिरी, सोमदत्त शर्मा पिलखाना, मनीष गिरी, विनोद शर्मा, होशियार सिंह, शिवकुमार पाराशर, सचिन गोस्वामी, केशव शर्मा, विकास गिरी, विशाल शर्मा, सत्तो ठेकेदार अलीगढ़, कन्हैया लाल गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, शिवकुमार गुप्ता, पवन शर्मा अलीगढ, सहित कई भक्तगण शामिल थे।
#महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमौली टोला डूमरभार गांव के सामने स्थित नाथनगर बीट जंगल में गुरुवार की सुबह एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/2qVHQjm8vA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













