लखनऊ: प्रतीक यादव के निधन पर उमड़ा संवेदनाओं का सैलाब; सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतिक यादव के आकस्मिक निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतिक यादव के आकस्मिक निधन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, वहीं बड़े भाई अखिलेश यादव ने भी भारी मन से प्रतीक को विदाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रतीक यादव के निधन को दुखद बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार, विशेषकर अपर्णा यादव और अखिलेश यादव को इस असीम दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं यादव परिवार के साथ हैं।

भाई अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के लिए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया। प्रतीक यादव के आवास पर पहुँचने के बाद अखिलेश यादव भावुक नज़र आए और उन्होंने अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पार्थिव शरीर के दर्शन को उमड़े लोग

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का तांता लगा हुआ है। प्रतीक यादव अपने मृदु स्वभाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए जाने जाते थे, यही कारण है कि उनके चाहने वाले भारी संख्या में उन्हें नमन करने पहुँच रहे हैं।

कल, यानी 14 मई को दोपहर 12:30 बजे, लखनऊ के पिपरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है।

 

Voice Of News 24