बुलंदशहर
बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिकारपुर तहसीलदार के कार्यप्रणाली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शिकारपुर तहसीलदार के कार्यप्रणाली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर एडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप
किसान कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर तहसीलदार गौरव बिश्नोई पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि तहसीलदार न केवल किसानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, बल्कि उन पर सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं के साथ मिलकर अवैध कब्जा करवाने के भी आरोप हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि तहसील स्तर पर उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
लेखपाल पर भी कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में तहसीलदार के साथ-साथ लेखपाल नीरज सैनी के खिलाफ भी मोर्चा खोला गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तहसीलदार और लेखपाल को तत्काल प्रभाव से पद से नहीं हटाया गया, तो यूनियन तहसील और कलेक्ट्रेट स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
प्रशासन का आश्वासन
किसानों के आक्रोश को देखते हुए एडीएम ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। एडीएम ने आश्वासन दिया कि आरोपों की सत्यता पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके उपरांत किसान प्रतिनिधियों का एक दल अपनी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी से भी मिला। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
लखनऊ : सपा नेता प्रतीक यादव का निधन pic.twitter.com/cI0O1pUWrv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 13, 2026






















