आहार (बुलंदशहर)
जनपद बुलंदशहर के आहार में बारिश से किसानों के उड़े होश, सब्जी की फसल पर मंडरा रहा खतरा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आहार, अनुपशहर क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह आसमान साफ था और तेज धूप खिली हुई थी। किसान रोज की तरह खेतों की ओर निकल चुके थे। दोपहर होते-होते अचानक तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश का माहौल बन गया।
गंगा किनारे के किसानों की बढ़ी चिंता
आहार क्षेत्र में गंगा किनारे बसा पर्यटक स्थल है। यहां के अधिकांश किसान सब्जी की खेती पर निर्भर हैं। इस समय खेतों में तोरई, लौकी, भिंडी, मिर्च, टमाटर व बैंगन की फसल तैयार अवस्था में है। किसानों का कहना है कि तेज हवा से बेल वाली सब्जियां जमीन पर गिर जाएंगी और लगातार बारिश से फल-सब्जियों में सड़न व फफूंद लगने का खतरा है।

आवागमन भी हुआ प्रभावित
सुबह धूप देखकर खेतों में काम करने गए मजदूर और किसान अचानक बदले मौसम से परेशान हो गए। गंगा के खादर इलाके के निचले खेतों में जलभराव की आशंका भी जताई जा रही है।
किसान बोले – लागत निकलना होगा मुश्किल
स्थानीय किसान संदीप सिंह ने बताया, “अगर दो दिन पानी गिर गया तो सब्जी की क्वालिटी खराब हो जाएगी। मंडी में रेट नहीं मिलेगा और लागत निकालना भी मुश्किल होगा।” वहीं हवा से बांस-तार से बनाए गए मचान टूटने का भी डर है।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि तैयार सब्जी की तोड़ाई जल्द कर लें और खेतों से पानी निकासी का इंतजाम करें।
Voice Of News 24






















