महराजगंज में तड़के सुबह हुआ बड़ा हादसा, मुर्गियों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल

ठूठीबारी (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी क्षेत्र में तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद में सुबह-सुबह ही मुर्गियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। यह घटना ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम राजाबारी में घटित हुआ।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, बरगदवा की तरफ से आ रही एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन तेज रफ्तार में जा रहा था, तभी चालक, वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वाहन में लदी कई मुर्गियां घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया तथा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस द्वारा वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24