बुलंदशहर : बदलते मौसम के साथ ही दानपुर सीएचसी में बढ़ी मरीजों की संख्या, अस्पताल परिसर में लग रही लंबी कतारें

डिबाई (बुलंदशहर)

बुलंदशहर में मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ी मरीजों की संख्या, दानपुर सीएचसी पर उमड़ी भीड़,लग रही लंबी कतारें। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज, बढ़ती गर्मी और उमस के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। इसका असर अब सरकारी अस्पतालों में भी साफ दिखाई दे रहा है। दानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ओपीडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे अस्पताल परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

मौसमी बीमारियों ने बढ़ाई परेशानी

अस्पताल पहुंचे मरीजों ने बताया कि इन दिनों गांव और कस्बों में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और दस्त जैसी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। मौसम में अचानक बदलाव और उमस भरी गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सीएचसी में पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की भीड़ बनी रही।

इसके अलावा, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। स्वास्थ्य केंद्र में एक दिन में करीब 40 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए।

मातृ छाया के तहत जच्चा-बच्चा की जांच

आज सीएचसी दानपुर में “मातृ छाया” कार्यक्रम के अंतर्गत जच्चा और बच्चा की स्वास्थ्य जांच भी कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण, टीकाकरण और सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

ओपीडी में पहुंच रहे 160 मरीज

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवल किशोर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन ओपीडी में औसतन करीब 160 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है और मरीजों को सभी आवश्यक दवाएं निशुल्क दी जा रही हैं। किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है और चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवा नहीं लिखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि लोग साफ और उबला हुआ पानी पिएं, बासी भोजन से बचें तथा बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, उल्टी या दस्त जैसी समस्या हो तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लें और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा