महराजगंज : रास्ते के मरम्मत की समस्या को लेकर जिलाधिकारी के चौखट पर पहुंचे ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बागापार निवासी ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत को लेकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी कौ सौपा ज्ञापन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड सदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बागापार के बेलहिया टोला में जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर शुक्रवार को बागापार निवासी उमेश चन्द मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द से जल्द सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की।


ग्रामीणों ने बताया कि टोले में बनी पक्की सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे 200 मीटर तक रास्ते में लगातार कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नाली की व्यवस्था न होने से पानी का निकास नहीं पाने से सड़क पानी लग जाता है।इस रास्ते से गांव के बच्चे प्रतिदिन स्कूल आते-जाते हैं। खराब सड़क और फिसलन के कारण बच्चे अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे पूरे इलाके में आवागमन लगभग बाधित हो जाता है। बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी इस रास्ते से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

 

इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षर कर जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि बेलहिया टोला के इस मार्ग पर शीघ्र ही इंटरलॉकिंग या आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए तथा जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं कराया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।इस अवसर पर अंगद वर्मा, प्रिंस यादव, गोविन्द, रमेश, कैलाश, राजदेव, प्रदीप, सोमनाथ, जितेन्द्र सहित तमाम ग्रामीण रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा