महराजगंज
जनपद महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र में चकमार्ग पर अवैध कब्जे का शिकायत जिलाधिकारी के चौखट पर पहुंचा है। पीड़ित ने कार्यवाही करने की मांग की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव में चकमार्ग पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि चकमार्ग पर कब्जे के कारण किसानों को खेत तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के निवासी हीरा यादव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ग्राम हरिहरपुर टोला गोबरही का निवासी है तथा आराजी नंबर 1293 का खातेदार है। खेत तक आने-जाने के लिए आराजी नंबर 1292 और 1297 के बीच चकबंदी के दौरान चकमार्ग बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
इससे चकमार्ग का अस्तित्व समाप्त हो गया है और कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत पूर्व में लेखपाल और कानूनगो से भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्राम चौपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। जिलाधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद करीब तीन माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीण ने प्रशासन से चकमार्ग को कब्जामुक्त कराते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसानों को आवागमन में राहत मिल सके।
#Auraiya: बिधूना तहसील में एसडीएम और वकीलों के बीच भिड़ंत! ⚖️ पेशकार की तैनाती को लेकर गरिमा सोनकिया और बार एसोसिएशन में तीखी बहस। अधिवक्ताओं ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप। मौके पर पहुँची पुलिस। pic.twitter.com/DnM5Z3459l
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 7, 2026























