अनूपशहर: भव्य शोभायात्रा और विचार गोष्ठी के साथ मनेगी महाराणा प्रताप जयंती, तैयारियाँ पूर्ण

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद में क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आगामी 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आगामी 9 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। शुक्रवार को अनूपशहर के मोहल्ला मोरी गेट स्थित सुभाष पुंडीर के आवास पर महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि उत्सव दो मुख्य चरणों में संपन्न होगा

विचार गोष्ठी सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे सौभाग्य वाटिका में आयोजित इस गोष्ठी में महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उनके बलिदान पर चर्चा की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षित बनने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना है।

शोभायात्रा दोपहर 3:00 से रात्रि 8:00 बजे सौभाग्य वाटिका से शुरू होकर बुलंदशहर बस स्टैंड, महाराणा प्रताप पार्क और मुख्य बाजार से होते हुए झंडा चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी आकर्षक झाकियां मुख्य आकर्षण होंगी।

क्षेत्राधिकारी से मुलाकात और निमंत्रण

तैयारी बैठक के बाद महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा और शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।

दिग्गज राजनेता और सामाजिक चेहरे होंगे शामिल

आयोजन मंडल के अनुसार, कार्यक्रम में विभिन्न दलों के प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे मुख्य अतिथि ठाकुर जयवीर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक, बरौली विशिष्ट अतिथि: डॉ. चंद्रमोहन सिंह (प्रदेश मंत्री), ठाकुर सुनील सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), ठाकुर राकेश भाटी (कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व कोऑर्डिनेटर), और सुमन राघव (अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन बुलंदशहर)।

अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश

मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव और अन्य वक्ताओं ने समाज से अपील की कि शोभायात्रा के दौरान पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रहें। इस आयोजन के माध्यम से महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्र सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

प्रतिनिधिमंडल और बैठक में अखंड प्रताप सिंह (मुख्य प्रवक्ता), श्याम प्रधान, सत्येंद्र सिंह चौहान, दिनेश कुशवाहा (सभासद), राजकुमार राघव, संजीव नागेश, हर्ष चौहान, यतेंद्र सिंह पवार, वीपी सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, सुभाष पुंडीर, मोहित पवार और संजय तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज: 14 गौतस्करी आरोपियों के मामले में पुनर्विचार की मांग, राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत सरकार के गृह मंत्री, मध्य प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा