तेलंगाना
तेलंगाना पुलिस को बड़ा तोहफा मिलते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जन्मदिन और सालगिरह पर छुट्टी का आदेश पारित किया गया है। इस खबर से पुलिस महकमा खुशियों से झूम उठा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

तेलंगाना पुलिस के जवानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। एक तरफ जहां, पुलिस के जवान किसी खास अवसर (जन्मदिन, शादी सालगिरह जैसे अन्य) पर छुट्टी न मिलने से मायूस हो जाते थे। वहीं, दूसरी तरफ घर मौजूद परिजनों को भी बहुत कष्ट होता था,जब पुलिस के जवान घर नहीं पहुंच पाते थे।
इस विचारों को ध्यान में रखकर डीजीपी बी शिवधर रेड्डी ने अपने रिटायरमेंट से पहले एक अहम फैसला लेते हुए जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर अनिवार्य अवकाश देने का ऐलान किया है। यह कदम पुलिस कर्मियों के बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए उठाया गया है और इसे एक संवेदनशील पहल माना जा रहा है।
डीजीपी बी शिवधर रेड्डी के इस फैसले से एक तरफ पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान झलकती दिखाई दी। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस कर्मियों के घर वालों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ी सिसवा चौराहे पर शनिवार शाम एक विकलांग रिक्शा चालक के साथ मारपीट का मामला अब पुलिस विभाग के गले की फांस बन गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/BxFMDcm3rN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 27, 2026






















