सिद्धार्थनगर: सीएमओ ने खुनियांव सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, दस्तक अभियान के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

खुनियांव

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया और डिप्टी सीएमओ डॉ. आर. जी. सिंह ने आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत चौरसिया और डिप्टी सीएमओ डॉ. आर. जी. सिंह ने आज बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल की साफ-सफाई और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और उपस्थिति पंजिका के अनुसार सभी कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात मिले, जिस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

अस्पताल के बाद अधिकारियों की टीम ने ग्राम भट्टमली, भरवलिया और मऊ नानकार में आयोजित ‘ग्राम स्वास्थ्य-पोषण दिवस  कार्यक्रमों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने घर-घर जाकर लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उन्हें दस्तक अभियान व संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता और मच्छरों से बचाव के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। मौके पर मौजूद एएनएम गीता, पूजा और जया उपाध्याय द्वारा 18 गर्भवती महिलाओं की एएनसी  जांच की गई और 41 बच्चों का नियमित टीकाकरण संपन्न हुआ। साथ ही दो किशोरियों को एनीमिया से बचाव और पोषण के संबंध में परामर्श दिया गया।

सीएमओ ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर पात्र महिलाओं और बच्चों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24