सिद्धार्थनगर: डीएम ने किया जोगिया गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज बुधवार को जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी एन ने जोगिया स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया और वहां चल रही खरीद प्रक्रियाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की और क्रय प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या न होने की बात कहे जाने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विपणन निरीक्षक विद्यासागर को कड़े निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले किसी भी किसान को असुविधा नहीं होनी चाहिए और पेयजल व बैठने जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

इस वर्ष सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2589 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। बाजार मूल्य तुलनात्मक रूप से कम होने के कारण जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को सरकारी केंद्रों पर फसल बेचने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल सके।

विपणन निरीक्षक विद्यासागर ने आश्वस्त किया कि पंजीकृत किसानों की उपज खरीदने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कमरुद्दीन, लक्ष्मीकांत, बाबूराम सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.