सिद्धार्थनगर: कंबाइन मशीन में लगी भीषण आग, चालक ने तालाब में कुदाकर बचाई 200 बीघा फसल

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया में मंगलवार, 14 अप्रैल को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया में मंगलवार, 14 अप्रैल को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच गेहूं की कटाई के दौरान एक कंबाइन मशीन में अचानक भीषण आग लग गई। चालक की सूझबूझ और ग्रामीणों की मुस्तैदी से सैकड़ों बीघा फसल जलने से बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी किनारे खेतों में कटाई के दौरान मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। चालक महेंद्र कुमार जब मशीन रोककर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास की खड़ी फसल पर भारी खतरा मंडराने लगा।

खतरे को भांपते हुए चालक महेंद्र ने धैर्य नहीं खोया। उन्होंने जलती हुई मशीन को तुरंत स्टार्ट किया और पास के एक तालाब की ओर ले जाकर उसे पानी में उतार दिया। इस त्वरित फैसले ने आग की लपटों को खेतों तक पहुँचने से रोक दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि चालक ने समय पर यह साहसिक कदम न उठाया होता, तो करीब 200 बीघा फसल जलकर राख हो जाती। इस घटना में कंबाइन मशीन का कुछ हिस्सा जरूर क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। क्षेत्र के लोगों ने चालक महेंद्र कुमार की तत्परता की जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.