बलिया: खाकी शर्मसार! चार्जशीट के बदले अस्मत मांगने वाले क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष सस्पेंड

बलिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष पर एक पीड़िता ने केस में चार्जशीट लगाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की घिनौनी मांग करने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बलिया एसपी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है।

ऑडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

पीड़िता का आरोप है कि उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मालिक और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला एक मामले में चार्जशीट दाखिल करने के एवज में उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब क्राइम इंस्पेक्टर ने पीड़िता से एक रात साथ बिताने की मांग कर डाली। इस बातचीत का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई

स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलता देख पीड़िता ने डीआईजी से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई और साक्ष्य प्रस्तुत किए। डीआईजी के निर्देश पर सीओ रसड़ा ने मामले की त्वरित जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी बलिया ने क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मालिक और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला पर विभागीय गाज गिराते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।

यह प्रकरण बलिया पुलिस के लिए एक बड़ा धब्बा साबित हो रहा है और इसने महिला सुरक्षा व पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्तमान में मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.