निचलौल: भारत-नेपाल बॉर्डर पर बाइक सवार से 928 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

निचलौल

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती थाना निचलौल पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सीमावर्ती थाना निचलौल पुलिस ने नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध गांजा बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम सरहद पर संदिग्धों और वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर मोटरसाइकिल संख्या लू 26 प 5135 को रोका गया। जब युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 928 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया और पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध थाना निचलौल में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। सीमा पर पुलिस की इस मुस्तैदी से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24