बिहार में ऐतिहासिक बदलाव: 75 साल बाद भाजपा का मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी के नाम पर लगी मुहर

बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। आजादी के लगभग 75 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बिहार को भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री मिल गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिहार की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा गया है। आजादी के लगभग 75 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बिहार को भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री मिल गया है। भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है।

राजधानी पटना में आयोजित विधायक दल की बैठक के दौरान सभी विधायकों ने एक स्वर में सम्राट चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। सम्राट चौधरी को नेता चुने जाने की घोषणा होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया। पार्टी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मिठाई बांटी।

शिष्टाचार और आशीर्वाद

नेता चुने जाने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी ने अपनी सादगी और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने मंच पर मौजूद केंद्रीय पर्यवेक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें गले लगाकर भविष्य की नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक नए युग की शुरुआत

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री चुना जाना बिहार भाजपा के लिए एक बड़े मील का पत्थर है। यह निर्णय न केवल राज्य में भाजपा की स्थिति को और मजबूत करेगा, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की विकास नीतियों और राजनीतिक समीकरणों को भी एक नई दिशा प्रदान करेगा।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.