नरौरा: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई अक्रूर महाराज की जयंती, वार्ष्णेय समाज ने याद किए आदर्श

नरौरा

बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थानीय नगर में रविवार को वार्ष्णेय समाज द्वारा श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा स्थानीय नगर में रविवार को वार्ष्णेय समाज द्वारा श्री अक्रूर महाराज जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने आराध्य का स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जयंती के उपलक्ष्य में नगर के उदय प्रभात गेस्ट हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, बबराला अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय द्वारा अक्रूर महाराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत महाराज जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र मोहन ने की। इस दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अक्रूर महाराज जी के जीवन दर्शन और उनके महान आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अक्रूर जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणापुंज है और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज की उन्नति संभव है। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस गौरवमयी आयोजन में वार्ष्णेय समाज के लोगों की भारी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक वार्ष्णेय,राहुल वार्ष्णेय,प्रताप बच्चन वार्ष्णेय,भुवन मित्र वार्ष्णेय सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया और सामूहिक रूप से आरती व प्रसाद वितरण में भाग लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.