ठूठीबारी में शहीद विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद

ठूठीबारी (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में शहीद विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह, पुष्प अर्पित कर उनके साहसिक कार्यों को किया गया याद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी में वीर शहीद विजय कुमार की 16वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा प्रधान अजय कुमार, के नेतृत्व में पंचायत भवन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वीर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद विजय कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा देश की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वीर शहीद विजय कुमार ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे क्षेत्रवासी कभी नहीं भूल सकते। उनका बलिदान युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ठूठीबारी क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी, नवनीत नागर ,22 वाहिनी एसएसबी, विभाग के कर्मचारी, प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु, व्यापारीगण, व्यापार मंडल अध्यक्ष भवन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता , अवधेश मद्धेशिया, विश्वंभर पाठक,सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और वीर शहीद को नमन किया। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने एक स्वर में शहीद के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा का माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान अजय कुमार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.