औरैया: अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने सुनी जनसमस्याएं, निस्तारण हेतु दिए कड़े निर्देश

औरैया

औरैया जनपद के जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शासन की मंशा के अनुरूप अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए शासन की मंशा के अनुरूप अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा, जिन्हें एएसपी ने गंभीरतापूर्वक सुना।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए थाना प्रभारियों की क्लास

जनसुनवाई के तत्काल बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

एएसपी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं शिकायतों की मॉनिटरिंग करें और पीड़ितों से फीडबैक लें। इस पहल से पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही और मजबूत होने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24