औरैया: बेला पुलिस की बड़ी सफलता, भदौरा मोड़ से वांछित अभियुक्त सहदेव गिरफ्तार

औरैया

औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


औरैया जनपद के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बेला थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना बेला पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भदौरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी

थाना बेला के उप-निरीक्षक ब्रजभूषण तिवारी ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान भदौरा मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त सहदेव (61 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम महू को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।

गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा

पकड़ा गया अभियुक्त थाना बेला में पंजीकृत मु0अ0सं0 40/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं (191(2), 191(3), 190, 3(5) व 109(1)) में नामजद था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.