नौतनवा पुलिस का बड़ा खुलासा: घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, जुए में उड़ाए जेवरात के पैसे

महराजगंज

महराजगंज जनपद की नौतनवा पुलिस ने 23 मार्च 2026 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद की नौतनवा पुलिस ने 23 मार्च 2026 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी, जेवरात और गैस सिलेंडर पार किए थे।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बैरियहवा पुल के पास घेराबंदी की, जहाँ से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में इनकी पहचान आफताब (24 वर्ष) और गणेश दूबे (22 वर्ष) के रूप में हुई।

बरामदगी और कबूलनामा
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

03 खाली रसोई गैस सिलेंडर

840 रुपये नगद

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए जेवरात और कीमती साड़ियों को बेचकर जो मोटी रकम मिली थी, उसे उन्होंने जुआ और कैसीनो में हार दिया।

न्यायिक कार्रवाई
वादिनी की अनुपस्थिति में हुई इस चोरी ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

Voice Of News 24