बलिया: आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ विकास भवन, डीएम और सीडीओ ने किया भव्य सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण

बलिया

बलिया जनपद के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ और आकर्षक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज बुधवार को विकास भवन परिसर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ और आकर्षक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आज बुधवार को विकास भवन परिसर के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर और फीता काटकर इस नए स्वरूप को जनता और कर्मचारियों को समर्पित किया।

कायाकल्प योजना के अंतर्गत विकास भवन को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप दिया गया है। परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देते हुए इसे आगंतुकों के लिए और अधिक सुविधायुक्त बनाया गया है। अब यहाँ आने वाले फरियादियों और कार्यरत कर्मचारियों को एक स्वच्छ, सुखद और व्यवस्थित वातावरण मिलेगा, जिससे कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी।

लोकार्पण समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की उच्च गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल निर्माण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस परिसर के सौंदर्य और सुविधाओं के निरंतर रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि इसकी भव्यता बनी रहे।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अधिशासी अभियंता (आर.ई.डी.) रत्नेश गोंद और अवर अभियंता (आर.ई.डी.) प्रवीण बरनवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास भवन के अन्य विभागीय अधिकारीगण एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस नवीनीकरण पर हर्ष व्यक्त किया।

 

 

Voice Of News 24