महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को अचानक डीजल और पेट्रोल समाप्त हो जाने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र अंतर्गत बैजनाथपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को अचानक डीजल और पेट्रोल समाप्त हो जाने से हड़कंप मच गया। तेल की सप्लाई पूरी तरह ठप होने के कारण पंप को बंद करना पड़ा, जिससे क्षेत्रीय वाहन चालकों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार दोपहर बाद जैसे ही पंप पर तेल खत्म होने की सूचना फैली, ईंधन लेने पहुँचे लोग निराश होकर लौटने लगे। अचानक हुई इस बंदी के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालक पेट्रोल-डीजल के लिए दर-दर भटकते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व सूचना न होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति बनी और लोग वैकल्पिक पंपों की ओर दौड़े, जिससे वहां भी लंबी कतारें लग गईं।
पंप संचालक के अनुसार, पीछे से आपूर्ति बाधित होने के कारण यह संकट पैदा हुआ है। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही तेल की खेप पहुँचने के साथ ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। तब तक वाहन स्वामियों को ईंधन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026






















