बांसी: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत नरकटहा में गूंजा महिला सशक्तिकरण का नारा, पुलिस ने सिखाए सुरक्षा के गुर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज बांसी कोतवाली पुलिस ने ग्राम नरकटहा में भव्य महिला सशक्तिकरण एवं ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज बांसी कोतवाली पुलिस ने ग्राम नरकटहा में भव्य महिला सशक्तिकरण एवं ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुभेन्दु सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे— प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान कोष के लाभों से भी अवगत कराया गया।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस ने एंटी-रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसके अतिरिक्त, नए कानूनों और उनमें शामिल की गई नई धाराओं के बारे में भी जानकारी दी गई ताकि ग्रामीण महिलाएं कानूनी रूप से सशक्त बन सकें। इस जागरूकता अभियान की ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने काफी सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.