हापुड़: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, शिनाख्त की कोशिश में जुटी पुलिस

हापुड़

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक बुजुर्ग की उम्र लगभग 60-65 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। हालांकि, काफी प्रयास के बाद भी मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया है और आसपास के गांवों व थानों में हुलिए के आधार पर सूचना भेज दी है ताकि मृतक की पहचान हो सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ या कोई अन्य कारण था। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति के बारे में जानकारी रखता हो, तो तुरंत बाबूगढ़ पुलिस को सूचित करे।

 

Voice Of News 24