बागपत: छपरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर सदस्य गिरफ्तार

बागपत

बागपत जनपद की छपरौली थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद की छपरौली थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। ये बाइकें क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई थीं, जिन्हें आरोपी ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सुनसान स्थानों और बाजारों में खड़ी बाइकों को मास्टर चाबी की मदद से उड़ा ले जाते थे।

थाना छपरौली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का पिछला आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। बरामद बाइकों को उनके मालिकों तक पहुँचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24