सिद्धार्थनगर: ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत एएसपी प्रशांत कुमार ने महिलाओं को सिखाए सुरक्षा के गुर, नए कानूनों पर दी विस्तृत जानकारी

चिल्हिया

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आज थाना चिल्हिया परिसर में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आज थाना चिल्हिया परिसर में मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद ने स्वयं उपस्थित होकर महिलाओं को सशक्त और निडर बनने के लिए प्रेरित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ‘नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जागरूकता अभियान 2.0’ पर विशेष जोर दिया गया।

एएसपी प्रशांत कुमार ने थाना परिसर में स्थापित ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा और स्वावलंबन आज के समय की मांग है और पुलिस प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उपस्थित महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

नए कानूनों और जीरो एफआईआर पर चर्चा

जागरूकता अभियान के दौरान नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एएसपी ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला

शून्य एफआईआर अब किसी भी थाने में अपराध की सूचना दी जा सकती है।

E-FIR और समयबद्ध न्याय: तकनीक के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को तेज बनाना।

फोरेंसिक विज्ञान का उपयोग: साक्ष्यों के आधार पर दोषियों को कड़ी सजा दिलाना।

पीड़ित-केंद्रित प्रावधान: कानूनी प्रक्रिया में पीड़ितों के अधिकारों को सुरक्षित रखना।

हेल्पलाइन नंबरों का सुरक्षा कवच

महिलाओं को राह चलते छेड़खानी, अभद्रता या साइबर अपराध से बचने के लिए महत्वपूर्ण टोल-फ्री नंबरों के बारे में बताया गया

1090: वुमेन पावर हेल्पलाइन

112: पुलिस सहायता

1930: साइबर हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098: चाइल्ड केयर हेल्पलाइन

102: एम्बुलेंस सेवा (गर्भवती महिलाओं हेतु)

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार गुप्ता, मिशन शक्ति पुलिस टीम और थाना क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहीं। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और कोचिंग संस्थानों को शोहदों से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.