बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी सिकंदराबाद क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई। शमसुद्दीन के साथ पुलिस ने दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है, जिन्हें गिरोह में वाहन चोरी और उनकी सुरक्षित आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के वाहन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद होने की सूचना है।
पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह एनसीआर और आसपास के जनपदों से दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाता था। पुलिस अब सरगना शमसुद्दीन से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की गई संपत्तियों की बरामदगी की जा सके। हिरासत में लिए गए नाबालिगों के संबंध में नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष कार्रवाई की जा रही है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























