कौशाम्बी: एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अंतर्राज्यीय ट्रक चोरी गैंग का भंडाफोड़, यार्ड मालिक गिरफ्तार

कौशाम्बी

कौशाम्बी यूपी एसटीएफ ने कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कौशाम्बी यूपी एसटीएफ ने कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर चोरी के ट्रकों के साथ गिरोह के मुख्य सदस्यों को दबोच लिया।

जांच में सामने आया है कि यह गैंग ट्रकों को चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर सड़कों पर दौड़ता था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। एसटीएफ ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रकों को रोककर जब गहनता से पड़ताल की, तो चोरी के इस बड़े खेल का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने यार्ड मालिक कासिम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद कोखराज थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह गैंग अब तक कितने ट्रकों की चोरी कर चुका है और इनके तार किन-किन राज्यों से जुड़े हैं। यार्ड मालिक से पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.