ललितपुर: मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीलम को मिली कमान, एक दिन के लिए बनीं मड़ावरा थानाध्यक्ष

ललितपुर

ललितपुर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से ललितपुर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ललितपुर उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से ललितपुर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। मड़ावरा थाना क्षेत्र की होनहार छात्रा नीलम को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।

थानाध्यक्ष की कुर्सी संभालते ही नीलम पूरे आत्मविश्वास में नजर आईं। उन्होंने थाने के कामकाज को समझा और बाकायदा जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए नीलम ने संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।

मड़ावरा थाना प्रभारी के रूप में छात्रा नीलम ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था की बारीकियों को जाना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से रूबरू कराना है। नीलम को थानाध्यक्ष की भूमिका में देखकर अन्य छात्राओं और स्थानीय लोगों ने इस कदम की जमकर सराहना की। प्रशासन का मानना है कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदलेगा और वे भविष्य में बड़े पदों पर आसीन होने के लिए प्रेरित होंगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.