सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत सजनी गांव में जन चौपाल, महिलाओं को नए कानून और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत आज थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर पुलिस ने ग्राम सजनी में एक वृहद जन चौपाल का आयोजन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के तहत आज थाना कोतवाली जोगिया उदयपुर पुलिस ने ग्राम सजनी में एक वृहद जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नए कानूनों और सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह व थानाध्यक्ष अभय सिंह ने किया।

जन चौपाल में योजनाओं और नए कानूनों पर चर्चा

मिशन शक्ति टीम ने ग्राम सजनी की महिलाओं और बालिकाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष

साथ ही महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम और नए कानूनी प्रावधानों (भारतीय न्याय संहिता) के तहत महिलाओं से संबंधित विशेष धाराओं के बारे में भी सरल भाषा में जानकारी दी गई।

टीम ने एंटी रोमियो अभियान के तहत सुरक्षा मानकों पर चर्चा की और महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के तरीके सिखाए। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधी पोस्टर भी चस्पा किए गए ताकि अधिक से अधिक लोग इन सूचनाओं का लाभ उठा सकें।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का वितरण

पुलिस टीम ने संकट के समय त्वरित सहायता के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया।

1090: वुमेन पावर लाइन

181: महिला हेल्प लाइन

112: पुलिस आपातकालीन सेवा

1930: साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

14567: एल्डर (बुजुर्ग) हेल्पलाइन

इस दौरान थानाध्यक्ष अभय सिंह ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना बिना डरे इन नंबरों या सीधे थाने पर दें।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.