दानपुर
बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत इंदौर खेड़ा में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर आज रसोई गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत इंदौर खेड़ा में स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर आज रसोई गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मच गया। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी पर उमड़ पड़े, जिससे वितरण व्यवस्था चरमरा गई और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गैस एजेंसी पर सुबह तड़के से ही लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। घंटों इंतजार के बावजूद स्टॉक सीमित होने के कारण कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही मायूस होकर घर लौटना पड़ा। कतारों में खड़े डॉक्टर राजकुमार सिंह, बीडीसी बुद्ध सेन, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह और विजेंद्र सिंह फौजी सहित अन्य ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर गैस न मिलने से उनके घरों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं।
गैस एजेंसी के संचालक ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पीछे से गैस की आपूर्ति मांग की तुलना में काफी कम हो रही है। उन्होंने कहा, हमें जितनी मात्रा में सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं, हम पूरी पारदर्शिता के साथ उनका वितरण कर रहे हैं। आपूर्ति बाधित होने के कारण सभी उपभोक्ताओं को एक साथ गैस उपलब्ध करा पाना वर्तमान में संभव नहीं हो पा रहा है।
प्रशासन से आपूर्ति बढ़ाने की मांग
भीषण गर्मी के बीच लाइन में लगे रामेश्वर दयाल, सत्येंद्र सिंह और राजपाल सिंह मुकद्दम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही आपूर्ति सुचारू नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में किल्लत और अधिक गहरा सकती है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























