बुलंदशहर: दबंगों ने गांव के रास्ते पर किया अवैध कब्जा, आवागमन ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम कोटला में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम कोटला में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने मुख्य रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आम जनमानस का निकलना दूभर हो गया है।

अवैध कब्जे से ग्रामीण परेशान, तनाव की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार ओमपाल सिंह (पुत्र सरदार सिंह) और मुकेश (पुत्र ओमप्रकाश) द्वारा गांव के बीचों-बीच स्थित रास्ते पर अवैध कब्जा जमा लिया गया है। इस कब्जे के कारण न केवल पैदल राहगीरों बल्कि वाहनों के आवागमन में भी भारी परेशानी हो रही है। रास्ते को लेकर गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और लोगों में भारी नाराजगी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में मौजूद ग्राम प्रधान भूरा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रधान ने चेतावनी दी कि यदि आपसी सहमति से समाधान नहीं निकला, तो मामले की लिखित शिकायत तहसीलदार और उपजिलाधिकारी (SDM) से कर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

पंचायत के दौरान जितेंद्र सिंह, कौशल वीर सिंह, ट्विंकल सिंह, पिंकू सिंह और राजू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एक स्वर में प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन जल्द से जल्द रास्ते को कब्जामुक्त कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि गांव का आवागमन सुचारू हो सके।

 

Voice Of News 24