जेपी ग्रुप के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रकला गौड़ का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बुलंदशहर

जेपी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन और जेपी विश्वविद्यालय के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रकला गौड़ (93 वर्ष) का बुधवार सुबह नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जेपी ग्रुप के फाउंडर चेयरमैन और जेपी विश्वविद्यालय के संस्थापक जयप्रकाश गौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती चंद्रकला गौड़ (93 वर्ष) का बुधवार सुबह नोएडा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही अनूपशहर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

दिवंगत चंद्रकला गौड़ एक अत्यंत धर्मपरायण और सरल स्वभाव की महिला थीं। सामाजिक गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में उनकी गहरी रुचि थी। उनके निधन पर जेपी विश्वविद्यालय, डीपीबीएस महाविद्यालय, एलडीएवी इंटर कॉलेज और जेपी विद्या मंदिर सहित तमाम शिक्षण संस्थानों में शोक सभाएं आयोजित की गई, जहाँ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

श्रीमती चंद्रकला गौड़ अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियां और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बुधवार शाम 7 बजे अनूपशहर के पवित्र बाबा मस्तराम घाट पर सनातन धर्म के विधि-विधान के अनुसार उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके बड़े बेटे मनोज गौड़ ने मुखाग्नि दी। इस भावुक क्षण में उद्योगपति जयप्रकाश गौड़ सहित परिवार के सभी सदस्य और जेपी ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंतिम संस्कार के समय विभिन्न शिक्षण संस्थानों के स्टाफ, गणमान्य नागरिकों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.