सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर विराम लगाने के लिए प्रशासनिक अमला धरातल पर उतर आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर विराम लगाने के लिए प्रशासनिक अमला धरातल पर उतर आया है। आज गुरुवार को जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बांसी स्टैंड स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने पेट्रोल पंप पर तेल की उपलब्धता और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। जांच में पाया गया कि पंप पर पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया और ग्राहकों से भी बातचीत की।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा ने स्पष्ट किया कि जनपद में तेल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही किल्लत की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। लोग पैनिक न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने भी लोगों से सुरक्षित रहने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया।
अधिकारियों ने पेट्रोल पंप प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए कि वितरण व्यवस्था में कोई कोताही न बरती जाए और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या किल्लत जैसी स्थिति पैदा न होने दें। प्रशासन लगातार जिले की आपूर्ति श्रृंखला पर नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
रायबरेली: कामर्शियल गैस की किल्लत के बीच घरेलू सिलेंडरों का अवैध इस्तेमाल, वीडियो वायरलhttps://t.co/8Zc57bc8he
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 26, 2026























