सिद्धार्थनगर: जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आज जिला जज, जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का सघन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आज जिला जज, जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की बैरकों से लेकर भोजनालय तक की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमले ने जेल की विभिन्न बैरकों में जाकर बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने भोजनालय (मेस) का भी निरीक्षण किया और वहां बन रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा। जेल अधीक्षक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जेल स्टाफ द्वारा नियमित रूप से परिसर की चेकिंग की जाती है, ताकि अनुशासन बना रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने जेल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि कारागार के भीतर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न होने पाए। इसके लिए प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि बंदियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए।

जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा ने निर्देश दिया कि जेल में आने वाले प्रत्येक नए कैदी का जेल चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान जेल की सामान्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने परिसर की साफ-सफाई और बंदियों के मानवाधिकारों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सिद्धार्थनगर, जेल अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.