लखनऊ: मदेगंज में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, सेल्समैन को चाकू मारकर 10 लाख रुपये लूटे

लखनऊ

लखनऊ राजधानी के मदेगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बेखौफ होकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के मदेगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बेखौफ होकर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना में एक सेल्समैन पर जानलेवा हमला कर बदमाश करीब 10 लाख रुपये का कलेक्शन लूट कर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सेल्समैन बाजार से वसूली का 10 लाख रुपये लेकर जा रहा था। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे 5-6 अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में बदमाश उससे रुपयों भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मदेगंज पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। चूंकि मामला संदिग्ध परिस्थितियों में बताया जा रहा है, इसलिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.