लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर भीषण हादसा, सोते हुए मजदूर को तेज रफ्तार कार ने कुचला

लखनऊ

लखनऊ राजधानी के मदेगंज और जानकीपुरम क्षेत्र को जोड़ने वाले व्यस्त इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के मदेगंज और जानकीपुरम क्षेत्र को जोड़ने वाले व्यस्त इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे एक मासूम मजदूर को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

चश्मदीदों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और फुटपाथ के किनारे सो रहे मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन आरोपी चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हत्यारी कार और उसके चालक की पहचान की जा सके। इस घटना ने एक बार फिर रात के समय सड़कों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों और फुटपाथ पर सोने वालों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24