लखनऊ: पेट्रोल खत्म होने की ‘अफवाह’ से मचा हड़कंप, देर रात पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

लखनऊ

लखनऊ राजधानी लखनऊ में बीती रात पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने शहरवासियों के बीच हड़कंप मचा दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ राजधानी लखनऊ में बीती रात पेट्रोल और डीजल खत्म होने की एक अफवाह ने शहरवासियों के बीच हड़कंप मचा दिया। देखते ही देखते शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित पेट्रोल पंपों पर बाइक और कारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई जगहों पर यातायात की स्थिति भी बिगड़ गई।

अफवाह फैलते ही लोग अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने के लिए घरों से निकल पड़े। आलम यह था कि देर रात तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग इस डर से परेशान थे कि आने वाले दिनों में ईंधन की भारी किल्लत हो सकती है। अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण पंपों पर अफरातफरी का माहौल बन गया और कई जगहों पर लोगों की आपस में नोकझोंक भी हुई।

हालांकि, पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों ने ईंधन की किसी भी तरह की कमी की बात से साफ इनकार किया है। पंप प्रबंधकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन ने भी जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न फैलाएं।

 

Voice Of News 24