लखनऊ
लखनऊ राजधानी के हाई-प्रोफाइल इलाके विभूतिखंड में देर रात एक अनियंत्रित थार कार डिवाइडर से टकरा गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ राजधानी के हाई-प्रोफाइल इलाके विभूतिखंड में देर रात एक अनियंत्रित थार कार डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा चर्चित समिट बिल्डिंग के ठीक सामने हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद चालक मौके का फायदा उठाकर वहां से गायब हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान करने में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की असली वजह का पता चल सके।
महराजगंज: 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदमhttps://t.co/2tjWd7kGvy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























