गाजियाबाद
गाजियाबाद लोनी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के मुख्य आरोपी राशिद को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद लोनी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर के मुख्य आरोपी राशिद को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में राशिद के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, राशिद ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी फहीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी और आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थीं।
मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे की बरामदगी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान राशिद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
महराजगंज: 15 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, मां से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदमhttps://t.co/2tjWd7kGvy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 25, 2026























