कानपुर: जाजमऊ फ्लाईओवर पर चलता ट्रक बना आग का गोला, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

कानपुर

कानपुर औद्योगिक नगरी कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब जाजमऊ फ्लाईओवर के ऊपर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


कानपुर औद्योगिक नगरी कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई, जब जाजमऊ फ्लाईओवर के ऊपर एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया।

गनीमत यह रही कि आग की लपटें उठते ही चालक की सूझबूझ से ट्रक में सवार ड्राइवर समेत तीनों व्यक्तियों ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची और कड़े मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिससे इंजन में उठी चिंगारी ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारू कराया है। गनीमत रही कि इस बड़े हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.