अजीतमल: आग के गड्ढे में गिरने से मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलसी, हालत नाजुक

औरैया

औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। यहाँ अपने घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक आग के गड्ढे में जा गिरी, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह झुलस गए हैं। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गोविंद सिंह की पुत्री धर्मी अपने साथियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पास ही बने एक गड्ढे में कूड़ा जल रहा था। खेलते समय अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे धधकती आग के बीच जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अजीतमल पहुँचाया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि बच्ची काफी गंभीर रूप से झुलस चुकी है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में खुले में जल रहे कूड़े और खतरनाक गड्ढों को लेकर भारी रोष है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी रोकने और ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24