औरैया: बिधूना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल, तीन गिरफ्तार

बिधूना

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत आज तड़के औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत आज तड़के औरैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिधूना थाना क्षेत्र में पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट टीम और थाना बिधूना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज प्रातः करीब 04:40 बजे क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। ग्राम मऊ गूरा रोड से खिदरपुर मोड के पास संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोच लिया।

पकड़े गए तीनों अभियुक्त थाना बिधूना में दर्ज छिनैती के एक अभियोग में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान मुख्य अभियुक्त अनुज यादव पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। पुलिस ने इनके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी अपनी अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामदगी और उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.