गया: ‘भगत सिंह सम्मान’ से नवाजे गए दिव्यांग रक्तवीर मोहन सिंह सूर्यवंशी, अमित आजाद ने किया सम्मानित

गया (बिहार)

गया (बिहार) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि गया जी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में मानवता और नि:स्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गया (बिहार) भगवान बुद्ध की पावन ज्ञान भूमि गया जी में आयोजित राष्ट्रीय रक्तदाता अधिवेशन में मानवता और नि:स्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। 15 मार्च को शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में रक्तदान महादान मित्र मंडल के संस्थापक और विख्यात दिव्यांग रक्तवीर मोहन सिंह सूर्यवंशी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘भगत सिंह सम्मान 2026’ से अलंकृत किया गया।

दंपति को संयुक्त रूप से मिला सम्मान

शारीरिक बाधाओं को मात देकर रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले मोहन सिंह सूर्यवंशी और उनकी धर्मपत्नी निर्मला देवी को संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया गया। उनकी संस्था द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की गूँज न केवल भारत बल्कि पड़ोसी देश नेपाल तक सुनाई दी।

चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र ने बढ़ाया मान

समारोह उस समय ऐतिहासिक हो गया जब अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र अमित आजाद तिवारी ने अपने हाथों से मोहन सिंह सूर्यवंशी को सम्मानित किया। मंच पर स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ल के वंशजों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति का संचार कर दिया।

महेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कमांडो,अश्वनी पांडे पूर्व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री प्रतिनिधि भारत और नेपाल की 120 समाजसेवी संस्थाएं।

इस अधिवेशन में भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल से आए रक्तदाताओं ने शिरकत की। कुल 120 समाजसेवी संस्थाओं को उनके नि:स्वार्थ योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन न केवल रक्तदान के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि मोहन सिंह सूर्यवंशी जैसे नायकों के संघर्ष को राष्ट्रीय पहचान भी देता है।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.