अनूपशहर: मलकपुर और तौली में प्रस्तावित बिजलीघर के निर्माण की मांग, कांग्रेस नेता ने XEN से की वार्ता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिशासी अभियंता XEN जहांगीराबाद एस.के. मिश्रा से मुलाकात की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के अंतर्गत विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं और बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं को-ऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिशासी अभियंता XEN जहांगीराबाद एस.के. मिश्रा से मुलाकात की। वार्ता के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अवैध वसूली पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग उठाई।

मलकपुर और तौली बिजलीघर का जल्द हो निर्माण

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने अधिशासी अभियंता का ध्यान मलकपुर क्षेत्र की पुरानी मांग की ओर खींचते हुए कहा कि मलकपुर और तौली में प्रस्तावित बिजलीघरों का निर्माण कार्य तत्काल शुरू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने शिकायत की कि मलकपुर सहित कई गाँवों में चल रहे केवलीकरण (वीडिंग) कार्य में ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है और कई जगहों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया है।

अवैध वसूली और शोषण पर जताई नाराजगी

विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मीटर रीडिंग और बिजली चोरी की चेकिंग के नाम पर कुछ कर्मचारी और अधिकारी उपभोक्ताओं का मानसिक व आर्थिक शोषण कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत घरों पर जमे कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

अधिशासी अभियंता ने दिया आश्वासन

शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिशासी अभियंता एस.के. मिश्रा ने आश्वासन दिया कि मलकपुर क्षेत्र की बिजली समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधूरे पड़े केवलीकरण कार्य को पूरा कराने और अवैध वसूली की शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.