सीतापुर
सीतापुर जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सीतापुर जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए जिलाधिकारी सीतापुर ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि किल्लत की झूठी अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने वालों और इस स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ प्रशासन सख्त दंडात्मक कार्रवाई करेगा।
अफवाहों पर ध्यान न दें: ईंधन और गैस की कोई कमी नहीं है अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है।
पूर्ति विभाग की टीमों को फील्ड में तैनात किया गया है जो पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर स्टॉक की निगरानी कर रही हैं।
यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर वसूलता है या कृत्रिम अभाव पैदा करता है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला पूर्ति कार्यालय को दें।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
टी20 विश्व कप: भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, अब खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भिड़ंतhttps://t.co/ZvyoEsrWmD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 5, 2026






















